फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Thu, 27 Jun 2019 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो महिलाएं घायल, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत गांव मोगीनंद में सड़क पर पैदल जा रही दो प्रवासी महिलाओं को एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। कालाअंब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुनीता देवी पत्नी सत्यप्रकाश और किरण पुत्री अशोक कुमार, निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) मोगीनंद में बुधवार देर रात सड़क पर पैदल जा रही थीं। तभी एक बाइक सवार दोनों महिलाओं को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और दोनों महिलाओं को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से दोनों महिलाओं को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। महिलाओं को मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed