फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत

Tue, 18 Jun 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाअंब नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर के नीचे कुचलने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बंगाल से पांवटा में आकर ठेकेदारी कर रहे व्यक्ति की बेटी आइसक्रीम लेने के लिए दुकान को गई थी लेकिन, तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल डाला। मृतक बच्ची का पिता औद्योगिक क्षेत्रों में ठेकेदारी करता है। बताया जा रहा है कि प्रवासी परिवार पांच वर्ष पहले काम की तलाश में पांवटा पहुंचा था। हादसे के बाद से आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

पश्चिम बंगाल निवासी ठेकेदार मजलूर ढक का परिवार पांच साल पहले पांवटा के सूरजपुर पहुंचा था। वह ठेकेदारी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पिछले दिनों ही ठेकेदार मजदूरों को लाने बंगाल गया हुआ था। मंगलवार को सुमैया (5) पुत्री मजलूरडक निवासी पश्चिम बंगाल आइसक्रीम लेने गई थी। इस बीच वह एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को एंबुलेंस की सहायता से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। पांवटा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक कमाल पाशा ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना सुनते ही मृतक की मां मीनू डक एकदम गश खाकर गिर गई। महिला का कहना है कि बच्ची के पिता मजदूरों को लेने अपने प्रांत गए हैं। स्थानीय पुलिस ने बच्ची के पिता को मोबाइल पर हादसे की सूचना दे दी है। पांवटा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने कहा कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सूरजपुर के समीप हादसे में सुमैया (5) पुत्री मजलूर डक निवासी पश्चिम बंगाल की मौत हो गई है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पिता को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed