फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2019 11:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
कालाअंब (सिरमौर)। करीब चार साल बाद कालाअंब पुलिस और पीओ सेल की टीम ने चोरी के एक मामले में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जानकारी के अनुसार कालाअंब में नवंबर 2014 में आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू ने चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ। लिहाजा, अदालत ने आरोपी जितेंद्र को साल 2015 में भगौड़ा करार दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी। धड़ पकड़ के लिए पीओ सेल नाहन से एचएचसी राजेंद्र सिंह, आरक्षी नरदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को देहरादून के विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात पुलिस आरोपी को लेकर कालाअंब पहुंची। जहां से रविवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया। मामले की पुष्टि एसएचओ कालाअंब जितेंद्र कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को विकासनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed