{"_id":"5d0684f48ebc3e1c62647b96","slug":"1560708328106-nahan-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाकुआं में कार व एंबुलेंस की जोरदार टक्कर में 6 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धौलाकुआं में कार व एंबुलेंस की जोरदार टक्कर में 6 घायल
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीजीआई चंडीगढ़ से शव लेकर उत्तराखंड के देहरादून जा रही एक एंबुलेंस को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा में प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब सवा तीन बजे शादी से एक परिवार पांवटा पुरुवाला की तरफ लौट रहा था। ये परिवार अपनी निजी कार में सवार था। कार ने पीजीआई चंडीगढ़ से शव लेकर देहरादून जा रही एंबुलेंस को ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एबुलेंस सड़क पर पलट गई। हादसे में चार कार सवार और दो एंबुलेंस सवार घायल हो गए। आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। रात को ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला है कि धौलाकुआं के समीप एक एंबुलेंस चंडीगढ़ से देहरादून की तरफ जा रही थी। एंबुलेंस में एक महिला का शव ले जाया जा रहा था। देहरादून निवासी राज (32) व नवीता (21) अपनी बीमार बहन को पीजीआई लेकर गए थे। बीमार बहन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शनिवार रात को ही एंबुलेंस से शव वापस देहरादून ले जाया जा रहा था। धौलाकुआं के समीप पहुंचते ही कार ने एंबुलेंस को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। कार में पुरुवाला निवासी आरिफ (47) पुत्र अलाउदीन व नाजिमा (46) पत्नी आरिफ, उनके 15 वर्षीय बेटे व 19 वर्षीय बेटी घायल हो गए। रात को ही सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. रिचा ने घायलों का उपचार किया। गंभीर रूप से घायल आरिफ व उनकी पत्नी नाजिमा को गंभीर चोटें होने पर नाहन हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे में एंबुलेंस सवार को भी मामूली चोटें आई। उधर, माजरा पुलिस थाना के एसएचओ सेवा सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।