फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नवजात और माता-पिता के लिए ब्लड सैंपल, होगी डीएनए जांच

नवजात और माता-पिता के लिए ब्लड सैंपल, होगी डीएनए जांच

Tue, 11 Jun 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
नवजात और माता-पिता के लिए ब्लड सैंपल, होगी डीएनए जांच
नाहन (सिरमौर)। नवजात बदलने के आरोप से घिरे नाहन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को माता-पिता और बच्चे के ब्लड सैंपल लिए। डीएनए जांच के बाद पता लगाया जाएगा कि बच्चा बदला गया है या नहीं। अगर डीएनए का मिलान नहीं हुआ तो अन्य दंपतियों के भी सैंपल लिए जा सकते हैं। पुलिस की मौजूदगी में सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के बाद जुन्गा प्रयोगशाला शिमला भेजा जा रहा है। बता दें कि बीते दिन अस्पताल में आई एक प्रसूता ने पहले बेटा और बाद में बेटी थमाने का आरोप लगाया था। पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद अब परिजनों की मांग पर नाहन पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में सैंपल लिए। सैंपल नवजात बेटी, प्रसूता संगीता व पिता कुशल के सैंपल लिए।
विज्ञापन

बीते शनिवार को ददाहू के चूली गांव की 23 वर्षीय संगीता ने मेडिकल कॉलेज नाहन में नवजात को जन्म दिया। रात करीब साढ़े 10 बजे गायनी वार्ड में ही दो अन्य महिलाओं की डिलीवरी हुई। संगीता की सास को बताया गया कि बेटा हुआ है। उसके कुछ देर बाद बच्चा सौंपा गया। कुछ ही देर बाद नर्सिंग स्टाफ ने फुट प्रिंट लेने की बात कहकर नवजात को दादी से ले लिया और बाद में उन्हें बेटी थमा दी। संगीता की सास के नवजात बदलने के आरोपों के बाद अस्पताल प्रशासन भी सकते में आ गया। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीसरे दिन भी दंपती की शिकायत के बावजूद कोई बयान दर्ज नहीं किए। नवजात के दादा बलवंत सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम बच्ची बीमार थी। इस पर वह स्टाफ नर्स के पास गए। लेकिन, स्टाफ नर्स ने नवजात की स्वास्थ्य जांच तक नहीं की। इससे पहले भी कई बार नाहन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों व स्टाफ की लापरवाही के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने डीएनए के लिए सैंपल लिए हैं। प्रयोगशाला से दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed