फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   छह माह बाद नाबालिग भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

छह माह बाद नाबालिग भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
छह माह बाद नाबालिग भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। छह माह बाद पांवटा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगालकर आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया। पुलिस ने लड़की परिजनों को सौंप दी है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार आरोपी मुईद पुत्र सईद निवासी मोहल्ला गिगियानी शाहबाद जिला हरदोई दिसंबर माह में पांवटा साहिब से शादी का झांसा देकर एक नाबालिग को लेकर फुर्र हो गया था। इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने पांवटा पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद लगातार पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पांवटा में पेंटर का काम करता था। दिसंबर 2018 में आरोपी देवीनगर की एक नाबालिग हिंदू लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की जगह-जगह तलाश की लेकिन, सफलता नहीं मिल पाई। छह माह बाद पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी पंजाब में अपना नाम बदलकर लड़की के साथ रह रहा है। इसके बाद पांवटा थाना के एएसआई बालाराम अपने एक जवान कश्मीर सिंह के साथ पंजाब पहुंच गए और कॉल डिटेल की मदद से मुईद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लड़की को भी बरामद कर लिया, जिसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ पांवटा साहिब संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी मुईद के खिलाफ भादंसं की धारा 335, 363 व 366 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि लड़की भी अब बालिग हो गई है। पिछले पांच-छह महीने से लड़की पंजाब के तरनतारन में रह रही थी। शनिवार को पांवटा साहिब के कोर्ट नंबर दो में आरोपी को पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed