फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक गिरफ्तार

नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2019 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
नशीली दवाइयों की खेप के साथ एक गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सुरक्षा शाखा और पांवटा पुलिस टीम ने अवैध नशीली दवाइयों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा पुलिस को निहालगढ़ और अमरकोट इलाके में अवैध नशे का धंधा पनपने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा शाखा ने अपना जाल बिछाया। पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद पांवटा पुलिस टीम ने बुधवार को अमरकोट में आरोपी के घर में दबिश दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने व्यक्ति के कमरे में डबल बेड से 111 नशीले कैप्सूल और 30 गोलियां बरामद कीं। आरोपी कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने आरोपी आशादीन पुत्र कालूखान संतोखपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पांवटा पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। अवैध नशे की सूचना देने वालों के नाम पुलिस गुप्त रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed