फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सहारनपुर से दबोचा आरोपी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सहारनपुर से दबोचा आरोपी

Fri, 29 Mar 2019 07:46 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Fri, 29 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सहारनपुर से दबोचा आरोपी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझा लिया है। 28 फरवरी को फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग हाथ लगे थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को पहचानने करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को पांवटा की फ्रेंड्स कॉलोनी में अरविंद नारायण सिंह के घर में चारी की वारदात हुई थी। इनका पूरा परिवार कहीं बाहर गया हुआ था। वापस पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। 3 मार्च को पांवटा पुलिस थाना में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पांवटा में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। इसके आधार पर चोरी करते हुए दो युवकों को देखा गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीर के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि चोरी मामले के एक आरोपी नसीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed