{"_id":"5b7ac53542c79246773ea238","slug":"151534772533-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बच्चे समेत 4 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बच्चे समेत 4 घायल
Updated Mon, 20 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बच्चे समेत 4 घायल
अनियंत्रित होकर नाली में गिरी बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भंगानी पंचायत के ग्राम मेहरूवाला के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरी। इस हादसे में 2 बच्चों समेत 4 लोग घायल हो गए। देर रात हुए हादसे के घायलों को उत्तराखंड के एक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है। उधर, सिंघपुरा पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भंगानी पंचायत के मेहरूवाला निवासी जावेद पुत्र कामिल ने पुलिस को बताया कि देर रात वह सो रहा था। इस बीच घर के बाहर सड़क पर जोर से कुछ गिरने व चिल्लाने की आवाजें सनाई दीं। मौके पर जाकर देखा तो सड़क के साथ लगती नाली में एक बाइक गिरी मिली। बाइक नंबर यूके 16-2839 नाली में उल्टी पड़ी थी। बाइक का चालक, एक महिला व 2 छोटे बच्चे नाली में पड़े सहायता के लिए चिल्ला रहे थे। इसके बाद आसपास के पड़ोसियों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड निवासी बाइक चालक नरेश कुमार, महिला बबीता, बच्चों में प्रिंस व लक्ष्य को चोटें आई हैं। इसके बाद इनके परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को उत्तराखंड के एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। उधर, सिंघपुरा चौकी प्रभारी चेतन चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रात को उत्तराखंड निवासी नरेश कुमार की बाइक स्किड हो गई। इससे बाइक सवारों को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।