{"_id":"5b227ebe4f1c1bc5628b50f4","slug":"151528987326-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने और नकदी चुरार्ई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने और नकदी चुरार्ई
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पांवटा साहिब में दिनदहाड़े वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के वार्ड नंबर-10 देवीनगर की शक्ति कॉलोनी में एक शातिर ने दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के गहने और नकदी लूट ली। आरोपी एक्यूप्रेशर करवाने के बहाने घर में दाखिल हुआ था। बुजुर्ग केसी नागपाल (80) को हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन परिजन उन्हें देहरादून ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।
कॉलोनी में निजी अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार वीरवार को शक्ति कॉलोनी में केसी नागपाल (80) और उनकी पत्नी कांता नागपाल (74) घर के बरामदे में बैठे थे। करीब 11 बजे एक अज्ञात युवक पहुंचा। उसने एक्यूप्रेशर से उपचार करने की बात कही। कांता नागपाल से सोने की अंगूठी और हाथों में पहले कड़े उतराने को कहा। इसके बाद दोनों को कुछ नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश कर दिया और अलमारी में रखी नकदी और गहने पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
घर की रसोई में काम कर रही नौकरानी ने दोनों को अचेत देखा तो परिजनों को फोन पर सूचना दी। दंपती को पांवटा अस्पताल लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने केसी नागपाल को नाहन रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें देहरादून के निजी अस्पताल ले गए। बुजुर्ग महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला ने कहा कि शातिर युवक घर में पानी पीने के बहाने पहुंचा। इसके बाद एक्यूप्रेशर करने लगा। उसने उन्हें कुछ नशीली चीज सुंघाई। इसके बाद बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
--