{"_id":"5ac632e94f1c1bce618b5895","slug":"151522938601-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में लाखों की ज्वैलरी व नकदी ले उड़े शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहन में लाखों की ज्वैलरी व नकदी ले उड़े शातिर
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
शहर के हॉस्पिटल राउंड के समीप मकान में घुसकर शातिर लाखों रुपये के जेवर के साथ हजारों की नकदी ले उड़े। शातिरों ने दिनदहाड़े घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वीरवार को एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने स्वयं मोर्चा संभाला और मौके पर पहुंचकर बारीकी से मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज से रिकार्ड खंगालने में लगी है।
शातिरों ने बुधवार दोपहर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अरविंद जैन के घर में घुसकर लाखों की जेवर के साथ 50 हजार रुपये की नकदी भी उड़ा ली। जांच में पता चला है कि शातिर घर का एक छोटा शीशा तोड़ने के बाद भीतर दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि अरविंद जैन शहर में कपड़े की दुकान चलाते हैं। अरविंद जैन रोजमर्रा की तरह दिन के समय दुकान पर थे। शाम को दुकान बंद करने के बाद जब वह लौटे तो देखा कि घर के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद जब घर में रखा सामान चेक किया तो सोने के कई आभूषण गायब पाए गए। सोने के आभूषणों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। इसके अलावा शातिर 50 हजार रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर गए। इस मामले में अरविंद गोयल ने पुलिस थाना नाहन में चोरी का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
पुलिस हास्पिटल राउंड में वितराग मोटर्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से शातिरों का सुराग जुटाने के प्रयास में लगी है। पुलिस को उम्मीद है कि वारदात को अंजाम देने से पहले या बाद में शातिरों ने इसी रास्ते का प्रयोग किया होगा। लिहाजा, शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो सकते हैं।
विज्ञापन
एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि शातिर घर का एक शीशा तोड़कर घर के भीतर दाखिल हुए। पुलिस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।