फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ढाबा संचालक से 295 ग्राम गांजा बरामद, गिरफ्तार

ढाबा संचालक से 295 ग्राम गांजा बरामद, गिरफ्तार

Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ढाबा संचालक से 295 ग्राम गांजा बरामद, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
कालाअंब पुलिस ने एक ढाबा संचालक को 295 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। कालाअंब पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक नगरी कालाअंब स्थित रुचिरा पेपर मिल पर गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ढाबा संचालक ढाबे में नशे की खेप बेचने का काम करता है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जोहड़ों क्षेत्र में एक ढाबा संचालक के ढाबे पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक केरी बैग से 31 पुड़ियां बरामद की। जब इसे खोलकर देखा तो पुड़ियां के भीतर गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर शाम अमल में लाई। इस पर पुलिस ने ढाबा संचालक रिंकू राम, निवासी कैथल (हरियाणा) को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसएचओ कालाअंब संजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed