फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वीडियो वायरल होने पर दी युवती ने जान

वीडियो वायरल होने पर दी युवती ने जान

Sat, 28 Oct 2017 10:05 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने पर दी युवती ने जान
डेमो - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पच्छाद के बागथन इलाके में बीते दिनों हुई युवती की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। उधर, पच्छाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया गया। शिकायत पत्र में कहा गया है कि 23 अक्तूबर की रात को खाना खाने के बाद युवती अपने कमरे में सोने गई थी। 24 अक्तूबर की सुबह साढ़े चार बजे युवती अपने मम्मी-पापा के कमरे में पहुंची। पूछने पर युवती ने बताया कि उसने कीटनाशक दवा पी है। इसके बाद परिजन उसे लेकर डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के लिए पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। उसी दिन घर वापस पहुंचने पर जब योगेश ने अपनी मृतक बहन का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि 23 अक्तूबर की रात रिक्की नाम के किसी लड़के से युवती की व्हाट्सएप पर चैटिंग हुई थी। चैटिंग के दौरान आरोपी रिक्की ने उसकी वीडियो वायरल होने के बारे में भी लिखा था। बागथन पंचायत के कनयो शिरला निवासी शिकायतकर्ता धनवीर ने पुलिस को दी शिकायत में संदेह जताते हुए कहा कि वीडियो और चैटिंग वायरल होने के बाद ही युवती ने आत्महत्या का कदम उठाया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसआई जयचंद ने बताया कि मामले आगामी छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed