फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   डंगा धंसने से ट्रक लुढ़का, एक की मौत, एक घायल

डंगा धंसने से ट्रक लुढ़का, एक की मौत, एक घायल

Sat, 19 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
डंगा धंसने से ट्रक लुढ़का, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। मौसम बिगड़ा मिजाज लोगों पर भारी पड़ रहा है। ऐसे मौसम में सफर करना भी खतरे से खाली नहीं। शनिवार को राजगढ़ क्षेत्र के क्यारटू के समीप डंगा धंस जाने के कारण एक ट्रक खाई में गिर गया जिससे उसमेें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना के दौरान ट्रक से छलांग लगाकर चालक ने अपनी जान बचा ली। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक ट्रक (एचपी16-4093) शलाना- पैरवीपुल मार्ग में क्यारटू के समीप सड़क का डंगा धंस जाने से लगभग सौ फुट खाई में गिर गया। ट्रक चालक छलांग लगाकर बच गया और मौके से फरार हो गया। जबकि एक मजदूर नेपाली गोपाल व पबियाना निवासी बृजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल सोलन रेफर कर किया गया लेकिन नेपाली गोपाल (20) की सोलन ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलवंत कंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी मौके पर गए हैं। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम स्थानीय अस्पताल में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डंगा धंसने से ट्रक लुढ़का, एक की मौत, एक घायल
राजगढ़ के शलाना-पैरवीपुल पर डंगा धंसने से हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed