फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ उतरी महिलाएं

शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ उतरी महिलाएं

Sun, 16 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ उतरी महिलाएं

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर /पांवटा (सिरमौर)। पांवटा के अंतर्गत आने वाले कांशीपुर में चल रहे अवैध शराब के गोरखधंधे को लेकर महिलाएं उग्र हो गई हैं। महिला मंडल की अगुवाई में गांव की समस्त महिलाओं ने राजबन पुलिस चौकी पहुंचकर इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत सौंपी है जिसमें गांव में शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं गांव से शराब का सफाया करने की भी मांग उठाई है।
कांशीपुर गांव में अवैध शराब का गोरखधंधा दिन प्रति दिन फलफूल रहा है। महिलाओं का कहना है कि गांव के ही तीन-चार लोग इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस एवं कानून का बिलकुल भी डर नहीं है। सरेआम अपने घर में कच्ची शराब की भट्ठियां चल रही हैं। चंद पैसों की खातिर यह लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। कांशीपुर गांव की महिला मंडल समूह ने इसे बंद कराने की कसम खाई है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल राजबन पुलिस चौकी पहुंचा। महिला राजकुमारी, गीतो देवी, तारो देवी, पूजा, सुदेश, माडो देवी, धर्मो देवी, संतोष, श्यामा, उर्मिला, मीना, अशोक, रामनाथ आदि ने पुलिस को भेजी शिकायत में अवैध शराब का गोरखधंधा करने तथा गांव का माहौल एवं लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजबन चौकी प्रभारी सुभाष चंद शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध शराब का गोरखधंधा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए अभियान शुरू किया गया है। कांशीपुर और इसके आसपास शराब के अवैध कारोबार पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
--शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ उतरी महिलाएं
--राजबन पुलिस चौकी में पहुंचकर सौंपी शिकायत
--बोली, कांशीपुर गांव से किया जाए शराब का सफाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed