फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खाना बनाते समय स्टोव फटा, दंपती झुलसा

खाना बनाते समय स्टोव फटा, दंपती झुलसा

Sat, 11 May 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय स्टोव फटा, दंपती झुलसा
नाहन (सिरमौर)। छोटा चौक नाहन में स्टोव फटने से दंपती बुरी तरह से झुलस गया। दंपती को उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। कच्चा टैंक पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नाहन शहर के छोटा चौक बाजार की गली में किराये के मकान में रह रहा दंपती शुक्रवार रात कैरोसिन के स्टोव पर खाना बना रहे थे। अचानक स्टोव फटने से कैरोसिन तेल किरण (30) पर गिर गया। पत्नी को झुलसता देख पति बीरबल (35) ने जैसे ही उसे बचाने और आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी इसकी चपेट में आ गया। घटना शुक्रवार शाम साढ़े 8 बजे की है। घटना के दौरान नजदीक बैठी उनकी छोटी सी बच्ची बाल-बाल बच गई। हादसे के तुरंत बाद लोग एकत्रित हुए और पति व पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही कच्चा टैंक पुलिस को भी इसकी सूचना दी। अस्पताल में उपचार के बाद पत्नी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जबकि, पति मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचाराधीन है। करीब तीन दिन पहले ट्रैक्टर चालक बीरबल की एक बेटी छत से खेलते हुए नीचे गिर गई थी, जो पहले ही अस्पताल में भर्ती है। अब इस हादसे ने परिवार को भारी चिंता में डाल दिया है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि छोटा चौक में स्टोव फटने से यह हादसा हुआ। दंपती को अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed