फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कालाअंब में महिला को पैसे देकर भी नहीं मिला प्लॉट

कालाअंब में महिला को पैसे देकर भी नहीं मिला प्लॉट

Sat, 12 May 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
कालाअंब में महिला को पैसे देकर भी नहीं मिला प्लॉट
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब पुलिस थाने में एक महिला ने धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में संगीता देवी पुत्री गुरदास मल निवासी कालाअंब ने बताया कि 20 अप्रैल 2011 को डॉक्टर दिनेश इसके घर पर आया और कहने लगा कि यह त्रिलोकपुर में इसे प्लॉट दिला देगा। इसके बाद उसने उसे अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय मदन लाल से मिलाया।
इसके बाद अनिल ने डॉक्टर दिनेश के सामने उसे त्रिलोकपुर में 2 बिस्वा जमीन का प्लॉट दिखाया जिसका मूल्य दो लाख 20 हजार तय किया गया। संगीता ने बताया कि 23 अगस्त 2011 को वह डॉक्टर दिनेश के साथ दो लाख 20 हजार रुपये लेकर नाहन कोर्ट पहुंची जहां पर अनिल कुमार को यह पैसे दे दिए।
विज्ञापन

रजिस्ट्री अपने नाम करवाने को कहा लेकिन अनिल कुमार ने रजिस्ट्री की जगह प्लॉट का एग्रीमेंट बना दिया। कहा कि अपने हिस्से की जमीन की निशानदेही होते ही वह रजिस्ट्री उसके नाम करवा देगा लेकिन अब वह कई महीने से बहाने बना रहा है। उसने जमीन भी नाम नहीं की और पैसे भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने कहा कि अनिल कुमार ने एक बार उसे प्लाट न दे पाने की बात कही और कहा कि ब्याज सहित उसके पैसे लौटा देगा जिसका एफिडेविट भी नाहन कोर्ट में बनाया गया है। इसमें उसने दो लाख रुपये 28 फरवरी 2017 तक देने की बात कही थी। बाकी तीन लाख रुपये 30 अप्रैल 2017 तक देने की बात लिखी गई थी लेकिन अब वह फोन नहीं उठा रहा। मिलता है तो बहाने बना रहा है। अब तो उसने जान से मारने की धमकी भी देनी शुरू कर दी है।
एसएचओ कालाअंब संजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्यवाही जारी है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed