{"_id":"5ad8c13d4f1c1b84028b572a","slug":"131524154685-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने 15 बकरियों का बनाया निवाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए ने 15 बकरियों का बनाया निवाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)।
उपमंडल मुख्यालय संगडाह के टिकरी गांव में वीरवार को तेंदुए ने 15 बकरियों को शिकार बनाया। टिकरी के रामस्वरूप ने बताया कि उसने बुधवार को बकरियों को जंगल में चराने के लिए छोड़ा था। जब वह शाम को जंगल से बकरियां लेने गया तो उसे कोई भी बकरी दिखाई नहीं दी। काफी ढूंढने के बाद उसे एक बकरी खून से लथपथ दिखाई दी। डर के कारण वह घर की ओर भागा।
इसके बाद गांव के लोगों को साथ लेकर बकरियों की तलाश में जुट गए। भारी मशक्कत के बाद उन्हें चार बकरियां और मिली। रामस्वरूप ने बताया कि वीरवार को भी पूरे दिनभर गांव के लोगों को साथ लेकर जंगल में तलाश जारी रही। तलाश के दौरान उन्हें दो ओर मरी हुई बकरियां मिलीं। आठ अन्य बकरियों का कोई पता नहीं चल सका। उन्हें अंदेशा है कि तेंदुए ने सभी 15 बकरियों को शिकार बना लिया है। बकरियों पर तेंदुए के हमले से गांव में दहशत का माहौल है। ब्राह्मण सभा टिकरी के अध्यक्ष कैलाश भारद्वाज, पंचायत उप प्रधान अनिल भारद्वाज ने वन विभाग और सरकार से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के प्रबंध किए जाएं। प्रभावित व्यक्ति को मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन