फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सरेआम महिला को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सरेआम महिला को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
सरेआम महिला को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)
पांवटा बस स्टैंड के समीप एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और महिला के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया था। एसएचओ पांवटा जसवीर सिंह की अगुवाई में मामले की छानबीन चल रही थी। पांवटा बस स्टैंड मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद आरोपी को दबोचा गया।

गौरतलब है कि कुछ अरसे पहले पांवटा बस स्टैंड के समीप एक युवक ने राह चल रही महिला के साथ अश्लील हरकतें की थी। इसके बाद महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने चप्पलों से महिला की पिटाई की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जबकि कुछ दिन पहले ही पीड़ित महिला ने भी पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


एसआई किरण कौंडल इस मामले की जांच कर रही थीं। इस मामले के आरोपी को पांवटा साहिब से गिरफ्तार किया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपी शिलाई की ग्राम पंचायत टटियाना निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed