फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   131 cases of loan recovery solved in court

अदालत में 131 ऋण वसूली केस की सुनवाई की गई

Fri, 20 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 20 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। एसडीएम पांवटा कार्यालय कोर्ट परिसर में शुक्रवार को ऋण वसूली अदालत आयोजित हुई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंकों की विभिन्न शाखाओं के करीब 131 ऋण वसूली केस की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 5 व्यक्तियों की कुर्की के आदेश जारी किए गए। ऋण मामले में ही 10 सरकारी कर्मचारी गारंटरों की सैलरी अटैच्ड करने के आदेश भी दिए गए।  इस मौके पर लगभग 20 लाख की ऋण राशि वसूली की गई।

विज्ञापन


कॉलेक्टर रिकवरी(बैंक) डीआर बाग्टा द्वारा एसडीएम कोर्ट कार्यालय पांवटा में ऋण वसूली की अदालत में हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक की शाखा सतौन, बद्रीनगर, सालवाला, पुरुवाला, धौलाकुआं व पांवटा के करीब 131 ऋण मामलों की ऋण वसूली की सुनवाई की गई।
विज्ञापन



 इस अवसर पर शिमला से पहुंची टीम में सहायक प्रबंधक कुंदन सिंह, रोशन लाल, अतुल कुमार, पांवटा शाखा के प्रबंधक रघुवीर सिंह चौहान, रामभज चौहान, बद्रीपुर शाखा प्रबंधक लाजेंद्र तोमर, सतौन शाखा प्रबंधक योगेश गुप्ता, सालावाला शाखा प्रबंधक अजय गोयल, शाखा प्रबंधक धौलाकुआं वीना कुमारी समेत सहकारी बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed