{"_id":"57dd52e74f1c1b9d33d473de","slug":"13-thousand-thefting-in-shop-innahan-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से दिनदिहाड़े उड़ाए 13000 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से दिनदिहाड़े उड़ाए 13000 रुपये
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के नया बाजार में एक दुकान से दिनदिहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। कुछ लोग खरीदार बनकर दुकान में आए और गल्ले में रखा 13000 रुपये से भरा पर्स लेकर फरार हो गए। दुकानदार की शिकायत पर सदर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
नाहन शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि पुलिस भी ऐसे मामलों में चुश्ती दिखा रही है। कुछ दिन पहले बड़ा चौक के समीप एक ग्राहक की जेब से पैसे निकालने का मामला सामने आया था। इससे कुछ दिन बाद बड़ा चौक में करीब सबा तीन लाख रुपये की लूट करते हुए नाबालिग भाई बहन दबोचे गए। ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार को नया बाजार की एक दुकान में चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में शशी रानी निवासी नया बाजार ने कहा है कि दिनांक 16 सितंबर को दोपहर करीब 3:15 बजे वह अपनी दुकान में थी। इस दौरान दो तिब्बती महिलाएं व एक तिब्बती पुरुष दुकान में आए और सामान खरीदने की बात कहने लगे। उन्होंने दुकान का सामान भी देखा लेकिन उन्होंने कोई सामान नहीं लिया और दुकान से चले गए। इनके जाने के बाद जैसे ही उसने अपना गल्ला चैक किया तो उसमें रखा पर्स गायब था।
विज्ञापन
महिला के अनुसार पर्स में 13000 रुपये रखे हुए थे। महिला ने शक जताया है कि उक्त तीनों तिब्बती व्यक्तियों ने ही यह चोरी की। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 380 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोरी को अंजाम देने वाले लोग सलाखों के पीछे होंगे।