फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ेक्नोमैक कंपनी में चोरी करते धरे चार शातिर

ेक्नोमैक कंपनी में चोरी करते धरे चार शातिर

Thu, 20 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ेक्नोमैक कंपनी में चोरी करते धरे चार शातिर
टेक्नोमैक कंपनी में चोरी करते चार शातिर धरे
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने पकड़े आरोपी
पुलिस छानबीन में जुटी, अदालत में पेश करने की तैयारी
20 सितंबर
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। करीब छह हजार करोड़ रुपये के घोटाले से सुर्खियों में आई इंडियन टेक्नोमैक कंपनी के सील किए गए कारखाने में चार युवकों को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोचा गया। यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने चारों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। माजरा थाना में चारों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी पांवटा साहिब प्रमोद चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

गौरतलब है कि इंडियन टेक्नोमैक कंपनी पर आबकारी विभाग के करोड़ों रुपये का टैक्स दबाने का आरोप है। करीब 2300 करोड़ रुपये के टैक्स के अलावा बैंकों की भी कंपनी ने देनदारियां नहीं दी हैं। इस मामले में जगतपुर स्थित कारखाने को कुछ साल पहले ही सील किया गया है लेकिन, बावजूद इसके इस कारखाने में चोरियों की वारदातें होती रहीं। लिहाजा, सील किए गए कारखाने में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस के अनुसार बुधवार मध्य रात्रि चार युवक कारखाने में घुसे और केबल तथा ग्रीस कंप्रेशर पंप को चुराने का प्रयास करने लगे। लेकिन, ऐन मौके पर वहां तैनात सुरक्षा कर्मी बाबू लाल और मनोज कुमार ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस को दिए बयान में सुरक्षा में तैनात दोनों होमगार्ड जवानों ने कहा है कि आरोपी मध्य रात्रि करीब तीन बजे ग्रीस कंप्रेशर पंप और केबल को खींचने का प्रयास कर रहे थे लेकिन दोनों ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जॉनी, अक्षय, अर्जुन और आजाद के रूप में हुई है। सभी युवक बंगाला बस्ती माजरा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। युवकों की गिरफ्तारी से इलाके में हुई अन्य चोरियों के भी राज खुलने की उम्मीद है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 457, 380 और 34 के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इलाके में हुई अन्य चोरियों के भी राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed