{"_id":"59b2d1a74f1c1bf67f8b51cb","slug":"11504891303-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर मकान से टकराया ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित होकर मकान से टकराया ट्रक, चालक घायल
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा-भंगानी मार्ग पर शुभखेड़ा-बेहड़ेवाला के समीप रेत से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मकान से जा टकराया जिससे ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान को भी भारी क्षति पहुंची है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब पौने 5 बजे रेत बजरी से भरा एक ट्रक बांगरन की तरफ से पांवटा आ रहा था। तेज रफ्तार ट्रक के फ्रंट एक्सेल समेत कुछ हिस्सा अलग हो गया जिससे ट्रक (यूके 07सीबी 1296) अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगते एक मकान की बाउंड्री से जा टकराया।
विज्ञापन
इस हादसे में देहरादून निवासी ट्रक चालक आमिर को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे ट्रक से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। हादसा होने पर जोर की आवाज से तड़के आसपास के लोग भयभीत होकर घर से बाहर निकले। उधर, थाना प्रभारी देवानंद गुलेरिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
--अनियंत्रित होकर मकान से टकराया ट्रक, चालक घायल
शुक्रवार सुबह तड़के हुआ हादसा, पुलिस छानबीन में जुटी