फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एसबीआई का एटीएम तोड़ नकदी चोरी का प्रयास

एसबीआई का एटीएम तोड़ नकदी चोरी का प्रयास

Fri, 21 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई का एटीएम तोड़ नकदी चोरी का प्रयास
संगड़ाह के चाडना में एटीएम तोड़ चोरी का प्रयास
विज्ञापन

शातिरों ने पहले बिजली काटी, फिर तोड़ा सीसीटीवी कैमरा
बैंक प्रबंधक के कमरे के दरवाजे का कुंडा भी तोड़ गए
अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार/संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के चाडना में शातिरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से एटीएम में चोरी का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। घटना वीरवार रात की है। अज्ञात शातिरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़ कर नकदी उड़ाने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे। इस वारदात को अंजाम देने से पहले शातिरों ने पहले बिजली काटी। अंधेरे में सीसीटीवी कैमरे की वायर काटकर बाहर का कैमरा भी तोड़ डाला। शातिरों को जब कुछ हाथ नहीं लगा तो बैंक प्रबंधक के कमरे के दरवाजे की कुंडी भी तोड़ दी। इस मामले में संगड़ाह पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार की रात शातिरों ने चाडना में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। शातिरों ने सड़क के साथ लगे एटीएम को निशाना बनाया। बिजली काटने और सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के बाद शातिरों ने एटीएम के शटर का ताला काटा। इसके बाद शातिर भीतर दाखिल हुए। एटीएम के साथ तोड़फोड़ के बाद भी शातिरों के हाथ कैश नहीं लग पाया। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण बैंक प्रबंधक भी छुट्टी पर घर गए थे। मौके की नजाकत को देखते हुए शातिरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस को उम्मीद है कि एटीएम कक्ष के कैमरे की फुटेज खंगालने पर शातिर नजर आ सकते हैं। लिहाजा, पुलिस इस कैमरे की वायरिंग को जोड़कर इसे दुरुस्त कर रही है। एटीएम तोड़ने के बाद जब शातिर कैश निकालने में नाकाम रहे तो दूसरी मंजिल पर जाकर बैंक प्रबंधक के दरवाजे का कुंडा भी तोड़ दिया। लेकिन, यहां से सामान चोरी हुआ या नहीं, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। उधर, एसएचओ संगड़ाह विरोचन नेगी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है। मामले में संलिप्त शातिरों का सुराग लगाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम भी सुरक्षित नहीं
अब ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम पर भी शातिरों की कड़ी नजर है। इससे पहले भी क्षेत्र में बैंकों के शटर तोड़ने की कोशिशें की जा चुकी हैं लेकिन, बदमाशों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हैरानी की बात है कि संगड़ाह, राजगढ़, नौहराधार और हरिपुरधार आदि क्षेत्रों में लगे एटीएम में बैंकों की ओर से सुरक्षा कर्मी भी तैनात नहीं किए गए हैं। ऐसे में शातिरों के हौसले बुलंद होना भी लाजमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed