{"_id":"5b3f9ceb4f1c1bfb7e8b49d9","slug":"111530895595-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में अवैध खनन करते दबोचे चार वाहन सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में अवैध खनन करते दबोचे चार वाहन सीज
Fri, 06 Jul 2018 10:26 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में यमुना नदी में खनन करते ट्रैक्टर को सीज करते खनन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला खनन अधिकारी की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ छापामारी की। इस दौरान नदी क्षेत्रों में अवैध खनन करते चार वाहन सीज कर दिए गए हैं। मौके पर मिले रेत-बजरी के दो स्टॉक को भी सीज कर दिया गया है। खनन विभाग की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज की टीम ने पांवटा के नदी क्षेत्रों में निरीक्षण किया। विभागीय टीम ने यमुना नदी पर नवादा तथा बातामंडी के आसपास के क्षेत्रों में छापामारी की है। इस दौरान एक ट्रक और तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए पाया गया। नवादा में टीम ने छापामारी के दौरान अवैध रेत के दो स्टॉक को भी सीज कर दिया है। औचक निरीक्षण से अवैध खननकारियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। टीम को आते देखे कई ट्रक और ट्रैक्टर नदी के विस्तृत क्षेत्रों में चोर रास्तों से भाग खड़े हुए। जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने कहा कि क्षेत्र में कई जगह छापामारी की गई है। एक ट्रक सहित तीन ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़े जाने पर सीज कर दिया गया है। अवैध
विज्ञापन
खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।