फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत

Thu, 14 Jun 2018 10:27 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत
Death Facts

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। वीरवार सुबह पांवटा के जामनीवाला में ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। चढ़ाई में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ब्रेक लगाने पर यह पलट गया। इससे 29 वर्षीय युवक उसके नीचे आ गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह बाईकुआं निवासी जसविंद्र सिंह (29) पुत्र गुलजारी लाल जामनीवाला के समीप ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। चढ़ाई में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पीछे की ओर आ गया। चालक ने ब्रेक लगाई तो वह सड़क पर ही पलट गया। इससे जसविंद्र सिंह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायल को किसी तरह बाहर निकाला और108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed