फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पीड़ियाधार में सड़क हादसा, भूतपूर्व सैनिक की मौत

पीड़ियाधार में सड़क हादसा, भूतपूर्व सैनिक की मौत

Fri, 25 May 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पीड़ियाधार में सड़क हादसा, भूतपूर्व सैनिक की मौत
संगड़ाह-बोगधार सड़क पर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
बोगधार इलाके में पीड़ियाधार के पास महिंद्रा टीयूवी एचपी 79-2077 के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह सड़क हादसा वीरवार रात करीब 12 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार गवाही निवासी संतराम (45) पुत्र सोभाराम नाहन से अपने घर गवाही जा रहा था। पीड़ियाधार के पास वह गाड़ी से संतुलन खो बैठा। इससे गाड़ी 150 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार संतराम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संतराम सेना से कुछ समय पहले ही सेवानिवृत्त होकर घर आए थे। बुधवार को वह बच्चों के पास नाहन गए थे। वीरवार को घर वापस आते वक्त उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां पहुुंचने से पहले ही संतराम दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद उनके पैतृक गांव गवाही और पालर पार क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई है। सूत्रों से पता चला है कि संतराम की नियुक्ति हिप्र विद्युत बोर्ड में हो गई थी। एक दो दिन बाद उन्हें नौकरी ज्वाइन करनी थी। उन्हें क्या पता था कि वह फिर से अपने बीवी, बच्चों और परिवार से कभी नहीं मिल पाएंगे। एसएचओ संगड़ाह विरोचन नेगी ने बताया कि संगड़ाह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे की जांच की जा रही है। एसडीएम राकेश धीमान ने बताया कि प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार गौतम नेगी ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed