फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाबालिग को न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च

नाबालिग को न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च

Tue, 17 Apr 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को न्याय के लिए निकाला कैंडल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जम्मू में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुराचार और उसकी मौत के मामले में नाहन के लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान बस स्टैंड नाहन में एसएफआई, जनवादी महिला समिति, डीवाईएफआई, चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर न्याय की मांग की। इस दौरान एसएफआई के जिला सचिव सचिन ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से देश में छोटी बच्चियों के साथ दुराचार कर उनकी हत्या के मामले सामने आ रहे हैं वह शर्मसार करने वाला है।
सचिन ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लिया जाना चाहिए। केंद्र व प्रदेश सरकारों को चाहिए कि वह ऐसे मामलों में तत्काल प्रभावी ढंग से कार्रवाई करे। जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्षा संतोष कपूर ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। यदि सरकारें यूं ही ढुलमुल रवैया बनाए रखेंगी तो ऐसी घटनाओं में वृद्धि होगी। इससे पूर्व सोमवार देर रात को भी शहर के लोगों ने नाबालिग को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शहर में कैंडल मार्च निकाला जिसमें शहर के सभी वर्गों व आयु वर्ग के लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमिता चौहान, मेंद्रो देवी, अनिता, गीता देवी, वनिता ठाकुर, अंजली, प्रिया, निधि, सुभाष, राजेंद्र शर्मा, मनीष सिंघा आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed