फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध कटान मामले में दो गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे

अवैध कटान मामले में दो गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे

Thu, 27 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अवैध कटान मामले में दो गिरफ्तार, रिमांड पर भेजे
नाहन में अवैध कटान के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। कोलांवालाभूड के जंगल में अवैध रूप से पेड़ों का कटान करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से काटी गई सैन के दो पेड़ों की लकड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने वन अधिनियम और भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले कोलांवालाभूड के जंगल में दो व्यक्तियों ने पेड़ों का कटान किया गया था। मौके से तमाम लकड़ी भी दोनों शातिरों ने ठिकाने लगा दी। वन विभाग को इसकी भनक लगी तो दोनों मौके से फरार हो गए। 25 सितंबर को वन विभाग ने नाहन थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। इसमें दोनों आरोपियों पर शक जताया गया। पुलिस ने इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से काटी गई सैन के पेड़ों की लकड़ी भी बरामद की है। लकड़ी की कीमत हजारों में बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाम नवी और यूसुफ अली के रूप में हुई है। दोनों ही कोलांवाला इलाके के निवासी बताए जा जा रहे हैं। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि वीरवार को दोनों आरोपी अदालत में पेश किए गए। यहां से दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 379, 34 और वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed