फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रातों-रात खड़ा किया मकान, वन विभाग ने तोड़ा

रातों-रात खड़ा किया मकान, वन विभाग ने तोड़ा

Sat, 26 May 2018 11:15 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
रातों-रात खड़ा किया मकान, वन विभाग ने तोड़ा
बागपत अवैध कब्जा - फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)।
वन परिक्षेत्र भगानी के अंतर्गत पुरुवाला के निकट वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। रातों रात एक व्यक्ति ने वन विभाग की जमीन पर एक मकान खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर जब यह मामला वायरल हुआ तो वन विभाग हरकत में आया। व्हाट्सअप और फेसबुक पर भी इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद शनिवार को विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान तोड़ कर कब्जा हटा दिया।
भगानी रेंज के रेंजर बलदेव ठाकुर व डिप्टी रेंजर मोहन सिंह की अगुवाई में महिला वन रक्षक सहित दो दर्जन से भी अधिक वन अधिकारी-कर्मचारी शनिवार को मौके पर पहुंचे और वन भूमि पर अवैध निर्मित मकान व दुकान को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वन थाना पुरुवाला के निकट एक व्यक्ति ने वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर रातों रात मकान तैयार कर दिया। इसकी वन विभाग को व्हाट्सअप, फेसबुक पर शिकायत मिली थी। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारी व वन विभाग को स्टे आर्डर की जगह प्राइवेट भूमि की सेल डीड दिखा कर उल्टा धमका रहा था। दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक भी हुई लेकिन स्टे ऑर्डर के दस्तावेज न जुटा पाने से विभाग का हथौड़ा चल गया। टीम ने कुछ ही घंटों में मकान गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगानी वन परिक्षेत्राधिकारी बलदेव ठाकुर ने बताया कि अवैध कब्जाधारी राजकुमार को एक नोटिस जारी किया गया था जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। पुरुवाला सहित कई जगह पर वन भूमि पर कब्जा करने वाले को सीधी चेतावनी दी गई है, फिर भी किसी ने वन भूमि कब्जाई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed