फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन-पांवटा में तीसरी आंख का पहरा

नाहन-पांवटा में तीसरी आंख का पहरा

Tue, 03 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
नाहन-पांवटा में तीसरी आंख का पहरा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
चोरी और स्नेचिंग जैसी वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले शातिर अब पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे। संदिग्धों और आपराधिक प्रवृति के लोगों पर नजर रखने के पुलिस प्रशासन पांवटा और नाहन शहर में तीसरी आंख का पहरा बिठा रहा है। दोनों शहरों में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कुल 34 सीसीटीवी कैमरे लगाने की पुलिस की योजना है। इनमें से लगभग दस लाख रुपये के कैमरों के लिए सप्लाई ऑर्डर भी दिए जा चुके हैं। जल्द ही लगभग एक दर्जन कैमरे लगने की संभावना है।
पांवटा शहर में आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ काफी बढ़ रहा है। चोरी और स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने के बाद शातिर फरार हो जाते हैं। जबकि सड़क दुर्घटना के बाद भी कई चालक घायलों को छोड़कर फरार हो चुके हैं। इलाके में हिट एंड रन के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। जबकि नाहन में भी आपराधिक घटना के बाद शातिरों को पकड़ने में दिक्कतें रहती हैं। खैर, अब ऐसा नहीं होगा। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोग शहर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पांवटा और नाहन में कुल 34 कैमरे लगाने की योजना है। इसके लिए बजट भी मंजूर हो गया है। उन्होंने कहा कि दस लाख रुपये के सप्लाई आर्डर भी दे दिए गए हैं। जल्द ही शहर के विभिन्न स्थानों पर यह कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बॉक्स के लिए---
कहां-कहां लगेंगे कैमरे
एसपी रोहित मालपानी के अनुसार जहां से अपराधियों के बच निकलने की आशंका रहती है, ऐसे स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। अच्छी गुणवत्ता वाले कैमरे रात को भी तस्वीरें कैद कर लेते हैं। सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टैंड, चौराहों और अंधेरी गलियों में इस तरह के कैमरे लगाने पर फोकस किया जाएगा।
-------नाहन-पांवटा में तीसरी आंख का पहरा
दोनों शहरों में लगेंगे 34 सीसीटीवी कैमरे
पहले चरण में दस लाख के सप्लाई ऑर्डर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed