फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सिरमौर में कब तक चलता रहेगा यह मौत का खेल

सिरमौर में कब तक चलता रहेगा यह मौत का खेल

Sun, 03 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर में कब तक चलता रहेगा यह मौत का खेल

विज्ञापन


संजय भारद्वाज
नाहन (सिरमौर)। उबड़-खाबड़ सड़क, कहीं कच्ची तो कहीं पक्की। कहीं पैरापिट नहीं है तो कहीं मोड़ पर गिरने का खौफ। उस पर वाहन चालकों की लापरवाही लोगों का जीवन संकट में डाल रही है। कायदे-कानूनों को तोड़कर सामान ढोने वाले वाहनों में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जा रहा है। रविवार को शिलाई में हुए सड़क हादसे में भी ऐसी ही लापरवाही उजागर हुई है। बोलेरो जीप में पहले से ही भवन निर्माण सामग्री लोड की हुई थी। उस पर नौ यात्रियों को भी गाड़ी में बिठाया गया।
जिला सिरमौर में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बने संपर्क मार्गों की हालत खस्ता हो गई है। वर्षों पहले बनीं कच्ची सड़कें पक्की तक नहीं हो पाई। उस पर कानून ताक पर रखकर गाड़ियों में ओवरलोडिंग हो रही है। माल वाहक वाहनों में भी लोग सफर करने को मजबूर हैं। इलाके के लिए अन्य कोई साधन नहीं होने की वजह से भी यह ग्रामीणों की मजबूरी है लेकिन कायदे-कानूनों के रखवाले भी ऐसे मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। महज चालान काटकर औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। शिलाई इलाके में यह समस्या सबसे अधिक है। उधर, सड़कों की हालत भी संतोषजनक नहीं है। कच्ची सड़कों पर न तो पैरापिट है और न ही सुरक्षा के इंतजाम।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्यारदा में सीधी चढ़ाई होने की वजह से बोलेरो सीधे खाई में गिर गई। लिहाजा भविष्य में पुलिस और प्रशासन को ओवरलोडिंग रोकने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। वहीं, ऐसी सड़कों पर सुगम यातायात व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए भी कदम उठाने होंगे। चुनावी बेला में वोट के लिए घर-घर दस्तक देने वाले नेताओं को भी बताना होगा कि भाग्य रेखा मानी जाने वाली गांवों की सड़कों को पक्का करने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पैरापिट लगाने के लिए बजट का प्रावधान करें। शिलाई पुलिस के अनुसार गाड़ी में ईंट लोड की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बॉक्स के लिए--
मालवाहक वाहनों में सफर करने वालों पर रखेंगे नजर
--दुर्गम इलाकों में कई जगह माल वाहक वाहनों में लोग सफर करते हैं। इस पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करती है। कई बार इनके चालान भी किए जाते हैं। भविष्य में इस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। ....रोहित मालपानी, एसपी सिरमौर।
---सिरमौर में कब तक चलता रहेगा यह मौत का खेल
जिला में कायदे-कानून ताक पर रखकर चल रहे वाहन
मालवाहक वाहनों में धड़ल्ले से उठाई जा रही सवारियां
कोई नहीं उठा रहा कच्ची सड़कों को पक्का करने जहमत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed