फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत

यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत

Wed, 16 Aug 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना नदी में पानी भरने गए एक युवक की डूबने के कारण मौत हो गई है। मंगलवार को युवक नदी किनारे पानी भरने गया था लेकिन पांव फिसलने के कारण वह नदी में गिर गया। देवीनगर के लोगों व लोकल गोताखोरों ने करीब तीन घंटे बाद उसे नदी से बाहर निकाला। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
पांवटा नगर परिषद के वार्ड-9 निवासी रामकुमार (33) यमुना के समीप रोज नहाने जाते थे। मंगलवार को वह पानी की बोतल भरने का प्रयास कर रहा था। कृपालशिला गुरुद्वारे के समीप अचानक उसका पांव फिसल गया और नदी में गिर गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से वह करीब तीन किलोमीटर आगे तक बह गया। घटना के तुरंत बाद युवक की तलाश शुरू की गई लेकिन, कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद स्थानीय गोताखोर व लोगों की सहायता से तलाशी अभियान शुरू हुआ। करीब तीन किलोमीटर दूर तिब्बती कालोनी के समीप उसकी लाश बरामद की गई। पांवटा नगर परिषद कमेटी उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि देवीनगर निवासी रामकुमार रिक्शा व दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। वह तैरना भी जानता था लेकिन इन दिनों पड़ोसी राज्य सीमा के बैराज से काफी पानी छोड़ा गया है। तेज बहाव के कारण वह अपने आप को बचा नहीं सका। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बाक्स...
गोताखोरों ने बचाई बहते श्रद्धालु की जान
-पांवटा नगर परिषद कमेटी उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को हादसा होते होते बचा। हरियाणा से एक श्रद्धालु पांवटा पहुंचा था। स्नान करने के दौरान वह अचानक बहने लगा। यमुनाघाट पर लोकल गोताखोर तैनात थे। गोताखोरों ने डूबते हुए श्रद्धालु को देख लिया। कुछ दूरी तक बहने व छटपटाने पर गोताखोर तुरंत सहायता को पहुंचे। इसके बाद श्रद्धालु को बाहर निकाल कर पुलिस टीम को सौंप दिया गया। एसएचओ पांवटा देवानंद गुलेरिया ने बताया कि हरियाणा निवासी श्रद्धालु का कहना था कि स्नान करते वक्त पांव फिसल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत
कृपालशिला गुरुद्वारे के समीप नदी में बहा, 3 किमी दूर मिला शव
पांवटा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed