{"_id":"601eea768ebc3e4a0b3a2dcb","slug":"crime-nahan-news-sml360079131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में विवाहित महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में विवाहित महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन(सिरमौर)। सदर थाना नाहन के तहत एक महिला की ओर से फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है। नाहन शहर के कारमल कान्वेंट स्कूल के समीप रानी की बगीची में 32 साल की विवाहिता अंजू चौहान ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला के सूसाइड के वक्त घर पर सास और पति के अलावा 5 साल का बच्चा भी था लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लग पाई।
महिला के पास से कोई सूसाइड नोट भी नहीं मिला है। पता चला है कि मृतक महिला का पति नाप तोल विभाग में कार्यरत है। बता दें कि जिले में बीते एक माह में आत्महत्या का यह पांचवां मामला है। शहर में हो रही लगातार आत्महत्याओं से शहरवासी स्तब्ध हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने पुष्टि करते हुए कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला के मायके पक्ष के भी बयान लिए जा रहेे हैं।
विज्ञापन
-----------