{"_id":"5f8747e98ebc3e9b8a15a233","slug":"crime-nahan-news-sml348379242","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महिला आत्महत्या मामले में सालवाला निवासी आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को मायका पक्ष पहले डीएसपी पांवटा से मिला था। इसके बाद पुरुवाला पुलिस थाने में पहुंच कर देर शाम को शिकायत दर्ज करवा दी गई थी जिसमें दोनों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत दर्ज होने पर ग्राम सालवाला से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार शाम को सालवाला निवासी मेहंदी देवी (36) पत्नी संदीप नेे अपने रिहायशी मकान सालवाला में खुद पर तेल छिड़क कर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष का आरोप है कि आरोपी सास और पति ने वारदात के बाद भी मौके पर बचाने तक का कोई प्रयास ही नहीं किया। गांव के एक व्यक्ति ने कमरे में जाकर कंबल से आग में झुलस रही मेहंदी को बचाने का प्रयास किया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया लेकिन 85 फीसदी से अधिक झुलसने पर उपचार के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया था।
मेहंदी अपने पीछे तीन मासूम बच्चे 9 वर्षीय बेटा, 7 और 4 वर्ष की बेटियां छोड़ गई हैं। कमरऊ निवासी महिला के भाई कल्याण सिंह, मामा पूरण तोमर और अन्य परिजनों प्रताप सिंह व तोता राम का कहना है कि आरोपी पति और सास उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोपियों ने ही तंग करके आत्महत्या के लिए उकसाया। इसकी शिकायत डीएसपी पांवटा बीर बहादुर सिंह की गई। मंगलवार देर शाम को पुरुवाला थाना में पहुंच कर मामला दर्ज करवा दिया जिसके बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि मायके पक्ष से लड़की के भाई कल्याण सिंह की तरफ से शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद आरोपी पति और सास के खिलाफ आईपीसी की धारा-306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को दोनों ही आरोपियों को पांवटा साहिब अदालत में पेश किया जाएगा।