{"_id":"5f0f44e08ebc3e63cb7ee505","slug":"crime-nahan-news-sml3384985125","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी में बहे 9 वर्षीय बच्चे का शव कौंच वैली के समीप मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी में बहे 9 वर्षीय बच्चे का शव कौंच वैली के समीप मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के बहराल क्षेत्र में मंगलवार को यमुना नदी में डूबे 9 वर्षीय बच्चे का शव मिल गया है। लोकल गोताखोर, स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम दो दिन से सर्च अभियान में जुटी थी। बुधवार को घटना स्थल के करीब 3 किमी से अधिक दूरी पर बच्चे का शव मिला है जिसके बाद पुलिस टीम बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा ले आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
बता दें कि पांवटा के सतीवाला गुज्जर कॉलोनी निवासी शमशाद(9) पुत्र भूरा मंगलवार को यमुना नदी के किनारे पर कुछ अन्य बच्चों के साथ भैंस को चराने घर से निकला था। इस दौरान भैंसें नदी में पानी पीने के लिए उतर गईं। अन्य बच्चों ने पुलिस टीम को बताया कि शमशाद नहाते समय भैंस की पीठ पर चढ़ गया। उसकी पीठ से यमुना नदी के तेज बहाव में गिर गया। मंगलवार से पांवटा पुलिस, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण नदी में डूबे बच्चे के सर्च अभियान में जुटे थे। बुधवार देर शाम को बच्चे का शव कौंच वैली से कुछ दूरी पर मिला है।
इसके बाद मामले की जांच कर रहे मुख्य आरक्षी कृष्ण भंडारी की टीम ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा पहुंचाया। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि बहराल के समीप यमुना नदी में डूबे शमशाद(9) बच्चे का शव कौंच वैली के समीप मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
............