फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

नियमों की अवहेलना करने पर 66 वाहनों के काटे चालान

Tue, 28 Sep 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
नाहन के मालरोड पर दोपहिया वाहन की जांच करते यातायात पुलिस कर्मी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। यातायात पुलिस नाहन ने नियमों को धत्ता बताकर दौड़ रहे वाहन चालकों को कड़ा सबक सिखाया। इस दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्रवाई कर कुल 66 चालान काटे और सभी चालान अदालत भेजे। यातायात पुलिस टीम ने शहर के बाजारों, लखदाता पीर, डाइट और यशवंत चौक पर नाके लगाए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के प्रभारी रामलाल चोपड़ा के नेतृत्व में टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना, मोबाइल उपयोग, बिना वर्दी, बगैर सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, काले शीशे और बिना साइलेंसर के बाइक दौड़ाने वाले कुल 66 वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई रविवार शाम को और सोमवार को अमल में लाई। पुलिस ने बिना साइलेंसर बाइक दौड़ाने वालों पर भी विशेष नजर रखी और उनके चालान काटे। पुलिस टीम ने यशवंत चौक, डाइट, बाजार, लखदाता पीर क्षेत्र में बिना हेलमेट सवार के नौ, नियमों की अवहेलना करने पर चार, साइलेंसर हटाकर बाइक चलाने वालों के पांच, बिना सीट बेल्ट के 16, मोबाइल का प्रयोग करते पाए जाने पर दो, घातक ड्राइविंग के दो, बिना वर्दी के दो, बिना हेलमेट के13, काले शीशे का उपयोग करने पर एक, बिना लाइसेंस के दो, यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के 10 चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने कहा कि पुलिस का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है। विवश होकर पुलिस को इस तरह की कार्रवाई करनी पड़ती है। इसके लिए लोग खुद ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने 66 ई-चालान काटे हैं जिन्हें कोर्ट को पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रेशर होर्न बजाने वालों पर भी अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed