फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

युवक ने पंखे से लटक कर दे दी जान

Tue, 24 Aug 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
crime in sirmaur
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद इलाके में 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शिनाख्त संजीव कुमार पुत्र शमशेर सिंह, निवासी गांव लाना मियूं, तहसील पच्छाद (सिरमौर) के रूप में हुई है। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक लगभग एक सप्ताह पहले कालाअंब काम की तलाश में आया था जहां वह अपने दोस्त सुशील के पास किराये के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन

पास में ही रह रहे उसके पड़ोसी को खिड़की से पंखे में एक रस्सी बंधी दिखाई दी, जिससे उसे शक हुआ और उसने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। मकान मालिक ने तुरंत कालाअंब पुलिस थाने को मामले की जानकारी दी। कालाअंब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे के दरवाजे को कटर से काटकर अंदर से कुंडी खोली तो संजीव कुमार का शव प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से पंखे में लटका बरामद हुआ।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को युवक के मोबाइल के नीचे एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने युवक के आत्महत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 174 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed