{"_id":"6123e2c48ebc3e6ed2137c87","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml381371952","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध की नीयत से रात को घर में घुसा व्यक्ति दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध की नीयत से रात को घर में घुसा व्यक्ति दबोचा
विज्ञापन
crime in sirmaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना में अपराध की नीयत से घर में घुसे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यमुनानगर से घर लौटे परिवार के सदस्यों ने भीतर से कोई आहट आती हुई सुनी। घर के भीतर पहुंचे तो एक संदिग्ध बाहर भागने लगा। छीना झपटी के बाद आरोपी को दबोच लिया। शिकायत दर्ज करने के बाद माजरा थाना पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मिश्रवाला निवासी शाहिद अली पुत्र अख्तर अली ने माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने भाई के साथ मुर्गे की गाड़ी लेने के लिए अपने घर से रविवार करीब दस बजे रात को यमुनानगर गया था। सोमवार को लगभग 3:30 बजे रात को भाई वाजिद अली के साथ मुर्गे की गाड़ी भरकर वापस अपने घर पहुंचे। गाड़ी की आवाज सुनकर घर के अंदर से बर्तन गिरने की आवाज आई तो दोनों भाई को शक हुआ कि घर के अंदर जरूर कोई अज्ञात व्यक्ति है। दोनों घर के दरवाजे के पास पहुंचे। दरवाजा खोलने लगे तो घर के अंदर से एक व्यक्ति बाहर की तरफ भागा जिसे उन्होंने मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम असलम निवासी गांव गुलाबगढ़ है। असलम ने इनसे छूटने के लिये काफी धक्का मुक्की भी की थी। इस धक्का मुक्की तथा भागने की कोशिश में असलम को कुछ चोटें भी आई हैं।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि असलम कोई अपराध करने की नीयत से रात के समय इसके घर में घुसा है। असलम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत मिलने पर माजरा थाना के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार की टीम ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा- 456 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।