{"_id":"6123e1688ebc3e7a025765c3","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml381371723","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर काम करते समय लोनिवि के कामगार ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर काम करते समय लोनिवि के कामगार ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत सोमवार सुबह सड़क पर काम करते समय हृदय गति रुकने से एक कामगार की मौत हो गई। मृतक लोनिवि के उपमंडल रेणुका में बेलदार के पद पर कार्यरत था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जरग पंचायत के बघार गांववासी 57 वर्षीय नाईया राम सोमवार की सुबह दनोई-खूडद्राबिल सड़क पर काम कर रहा था। इस बीच दिल का दौरा पड़ने से वह सड़क पर ही अचेत होकर गिर गया। विभाग के कर्मी की सहायता से उसे सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रेणुका पुलिस ने मृतक कामगार का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। लोनिवि के सहायक अभियंता दिलीप तोमर ने कामगार की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान सड़क पर काम करते समय ही कर्मी को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। सिविल अस्पताल ददाहू में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
..............