{"_id":"611681e28ebc3edf8a15a4c2","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3803228137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखूवाला में रिहायशी मकान से अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखूवाला में रिहायशी मकान से अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुवाला (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस थाना टीम ने गोरखूवाला में एक घर से अवैध शराब बरामद की है। अतिरिक्त थाना प्रभारी की टीम को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
शुक्रवार को पुरुवाला थाना अतिरिक्त प्रभारी प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार और महिला आरक्षी विनाक्षी की टीम गोरखूवाला सालवाला की तरफ रवाना हुई थी। इस बीच गुप्त पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने गोरखूवाला में संदिग्ध रिहायशी मकान की तलाशी ली।
महिला के घर से कुल पांच लीटर शराब अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद मामला दर्ज कर अतिरिक्त थाना प्रभारी पुरुवाला की टीम ने जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। गोरखूवाला निवासी आरोपी महिला के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।