फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

गुलरिया कुंड में नहाने उतरे दो चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 11 Aug 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की बर्मापापड़ी पंचायत के गुलरिया कुंड में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। दोनों मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे, जो मामा-बुआ के लड़के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालाअंब से आधा दर्जन के करीब युवक दो-तीन बाइक पर सवार होकर कुंड में नहाने के लिए पहुंचे थे। कुंड की ओर जाते वक्त रास्ते में एक युवक को मधुमक्खी ने काट लिया। लिहाजा, कुछ युवक रास्ते में रुक गए। इसी बीच दोनों चचेरे भाई कुंड में नहाने निकल गए, जहां दोनों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान नितिन कुमार (18) पुत्र धर्मपाल सिंह ऑफिसर कॉलोनी नारायणगढ़ रोड कालाअंब (सिरमौर) और सुमित कुमार (18) पुत्र चंद्रपाल निवासी बादराबाद, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। मृतक सुमित कालाअंब में अपने रिश्तेदार नितिन कुमार के घर आया हुआ था। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तुरंत ही रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों युवकों को नहीं बचाया जा सका। क्षेत्र के एक गोताखोर ने दोनों शवों को कुछ देर बाद ही कुंड से बाहर निकाला। इसी बीच सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह भी टीम सहित मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा तीन बजे के आसपास पेश आया। हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। कुछ ही समय बाद मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने दो युवकों के कुंड में डूबने से हुई मौत की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि कालाअंब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed