{"_id":"611177ab8ebc3e7d1b08ef15","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml379883951","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब इलाके में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब इलाके में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब उपमंडल क्षेत्र में एक नाबालिग दिव्यांग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने घर में घुस कर गलत काम किया। शोर शराबा होने पर आरोपी खेतों की तरफ भागा। पीछा करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पांवटा उपमंडल के भंगानी क्षेत्र निवासी महिला ने पुरुवाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें कहा गया है कि इनके पास तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी दिव्यांग है। रविवार देर शाम महिला अपनी बड़ी बेटी के साथ पड़ोस में दर्जी की दुकान पर कपड़े लेने गई थी। घर पर इसकी सबसे छोटी दिव्यांग बेटी अकेली ही थी। जब घर की तरफ आ रहे थे तो रास्ते में इनके पड़ोसी ने कहा कि नसीम उनके घर में घुस गया है।
दिव्यांग नाबालिग के साथ गलत काम कर रहा है। इसके बाद वह भागकर घर पहुंची। जहां सहारनपुर निवासी आरोपी नसीम(50) इसकी दिव्यांग बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। शोर मचाने पर आरोपी खेतों की तरफ भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा करते हुए दबोच लिया। पुरुवाला थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त थाना प्रभारी पुरुवाला प्रताप सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा-चार और भादंसं की धारा-452 और 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।