फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

23 वर्षीय युवक ने उफनती यमुना नदी में लगाई छलांग

Wed, 04 Aug 2021 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पांवटा साहिब में यमुना नदी में कूदे युवक को बचाने वाले गोताखोर व होमगार्ड के जावान। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड हिमाचल को जोड़ने वाले यमुना पुल से एक युवक ने उफनती यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुल से करीब 400 मीटर दूर तक वह बहता चला गया। यमुनाघाट पर तैनात किए गए स्थानीय गोताखोरों की टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीन दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। दोनों ही युवकों को यमुनाघाट पर तैनात गोताखोरों ने डूबने से बचाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि देहरादून-पांवटा एनएच-07 पर यमुना पुल से चुंगी नंबर छह निवासी 23 वर्षीय एक युवक ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। युवक पर यमुना बैरियर पर तैनात पुलिस जवानों की नजर पड़ी, तुरंत यमुनाघाट पर तैनात होमगार्ड जवानों को सूचित किया।
विज्ञापन

इसके बाद गोताखोर लक्ष्य कुमार और अन्यों ने यमुना बीयर योजना के समीप बहते युवक को पकड़ लिया और होमगार्ड जवानों जगदीश कपूर और संजय शर्मा के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित कर दिया गया। शुरुआती दौर में पुलिस को पता चला है कि युवक उत्तराखंड के टीहरी गड़वाल के संस्थान से होटल मैनेजमेंट कोर्स कर रहा है। परिजनों की ओर से नशा करने से रोकने पर युवक ने ऐसा कदम उठाया। गनीमत ये रही कि युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पहले पांवटा साहिब के बद्रीपुर निवासी एक युवक (22) ने भी उफनती नदी में छलांग लगा दी थी। युवक नशे में था। उस दिन भी स्थानीय गोताखोरों ने युवक की जान बचा ली थी। तीन दिनों के भीतर दूसरी घटना है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि लोकल गोताखोरों की टीम ने मंगलवार को नदी में बहते युवक(23) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। युवक ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगाई थी। युवक को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed