{"_id":"6105976b8ebc3eb9fd45920b","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3788441189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब क्षेत्र में नाबालिग से दुराचार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब क्षेत्र में नाबालिग से दुराचार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के एक नाबालिग बच्चे सेे दुराचार मामले में जांच टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच टीम छापामारी कर रही है। आधा दर्जन से अधिक आरोपी इस मामले में फरार चल रहे हैं। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
बता दें कि पांवटा क्षेत्र के एक नाबालिग बच्चे के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया है कि वह मंडी समिति पांवटा साहिब परिसर में कार्य के लिए आता रहता था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ जबरन दुराचार किया है। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां भी द्रीं।
शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए छापामारी शुरू की। अब तक चार आरोपियों में विक्की, अंकुर, बजरंगी और अनिल को गिरफ्तार किया गया हैै। इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पांवटा थाना पुलिस जांच टीम की छापामारी जारी है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी कुछ और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।