फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

धौलाकुआं में सुंकर खड्ड़ के समीप 23 पेड़ों का अवैध कटान

Wed, 07 Jul 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के धौलाकुआं मौजा के सुंकर खड्ड के समीप वन भूमि से अवैध रुप से 23 खैर के पेड़ों को काट कर लकड़ी चोरी का मामला प्रकाश में आया है जिसके बाद वन विभाग की टीम ने रामपुर बंजारण की एक आरा मशीन से चोरी की गई कुछ लकड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

इसके बाद आरा मशीन को सीज कर दिया गया है। वहीं काटे गए पेड़ों से निकाले गए लगभग 83 नग कब्जे में ले लिए हैं। माजरा थाना में वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को गश्त के दौरान हर्षवर्धन सिंह वन रक्षक चांदनी और वन रक्षक चमन लाल की टीम मौजा धौलाकुआं में सुंकर खड्ड के नजदीक हिमाचल प्रदेश सरकार कब्जा वन विभाग की भूमि पर तकरीबन 23 वृक्ष खैर प्रजाति के अवैध कटे पाए गए जिनका कुल घनत्व 4.887 घन मीटर बनता है। लकड़ी का बाजारी मूल्य 7,72,926 रुपये आंका गया है। खैर के पेड़ सरकारी जंगल से काट कर लकड़ी चोरी की गई है। इन पेड़ों के 21 नग 0.235 घन मीटर छिले हुए और 62 नग 0.371 घन मीटर बिना छिले हुए बरामद हुए। कुल 83 नग बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग का कहना है कि खैर की लकड़ी इरफान उर्फ सोनू पुत्र स्व. बरकत अली निवासी रामपुर बंजारण की आरा मशीन पर बरामद कर ली गई है। आरोपी का बयान दर्ज करने पर करने पर पता चला है कि अवैध रूप से काटे गए खैर के कुछ कटे नग आबिद पुत्र जाहिद अली निवासी मिश्रवाला उठा कर चोरी से ले गया है। वन रक्षक की ओर से आरोपी के खिलाफ डैमेज रिपोर्ट जारी कर दी है। माजरा थाना के मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार की टीम तफ्तीश में जुट गई है।
डीएफओ पांवटा साहिब कुणाल अंग्रीश ने बताया कि धौलाकुआं मौजा के सुंकर खड्ड में वन विभाग की भूमि पर अवैध कटान की माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। आरा मशीन से अवैध रुप से काटी गई लकड़ी भी वन टीम ने बरामद कर ली है।

वहीं, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि वन विभाग की शिकायत पर वन अधिनियम की धारा-26, 41 और 42 तथा आईपीसी की धारा-379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed