फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

अवैध शराब और बीयर समेत एक गिरफ्तार

Wed, 23 Jun 2021 12:39 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाना पुलिस की टीम ने अवैध शराब और बीयर समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी यमुनानगर से पांवटा की तरफ वाहन में अवैध शराब पावंटा की तरफ ला रहा था। पुलिस जांच होती देख आरोपी वाहन चालक हड़बड़ा गया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली। अवैध शराब और बीयर बरामद होने पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पांवटा थाना के एएसआई ज्ञान सिंह की टीम में शामिल एचएचसी जय प्रकाश और आरक्षी अतर सिंह बहराल बैरियर पर नाका लगाए हुए थे। हरियाणा यमुनानगर की तरफ से एक स्विफ्ट गाड़ी बहराल बैरियर की तरफ से पहुंची। वाहन चालक पुलिस जांच होती देख कर काफी हड़बड़ा गया और अचानक गाड़ी को पीछे करने लगा।
विज्ञापन

संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन डीएल12सीएच 4908 को रुकवाया। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम और पता पूछने पर पार्थ सारथी यादव (46) निवासी बागडोला चेंबर-आठ द्वारिका नई दिल्ली निवासी बताया। वाहन चैक करने पर डिग्गी में दो गता पेटी में हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब 10 बोतलें और तथा 16 कैन बीयर बरामद हुई। इसके बाद एएसआई ज्ञान चंद ने बरामद शराब का लाइसेंस और परमिट चालक से मांगा। चालक कोई परमिट नहीं दिखा सका। इसके बाद पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा-39(1) ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पांवटा थाना पुलिस टीम मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed