{"_id":"60c79b7f8ebc3ea5ed27f767","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml3736252139","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने 20 लीटर अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी माजरा राजेश पाल, मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह, अरुण कुमार और सतबीर सिंह की टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। गुप्त सूचना मिली कि क्यारदा निवासी अरविंद पुत्र गुरनाम सिंह अपने रिहायशी मकान में अवैध शराब बेचता है। पुख्ता सूचना जुटाने के बाद पुलिस टीम ने अरविंद के रिहायशी मकान के साथ बने नए कमरे में चेकिंग की। इस दौरान 20 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अवैध शराब बेचने और घर पर रखनेे के जुर्म में मामला दर्ज किया गया।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि क्यारदा निवासी आरोपी अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ माजरा थाना प्रभारी राजेश पाल की टीम जांच में जुटी है।