फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

नाहन में यातायात पुलिस ने 45 वाहन संचालकों के काटे चालान

Mon, 07 Jun 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। यातायात पुलिस ने शहर में बेतरतीब खड़े वाहनों पर सोमवार को शिकंजा कसा। यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने शहर के नया बाजार, सीजेएम भवन, लालटेन चौक, दिल्ली गेट, चौगान, मालरोड, सीएमओ कार्यालय के समीप क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की और 45 वाहन संचालकों के चालान काटे। पुलिस ने इन क्षेत्रों में अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के जमकर चालान काटे। इस दौरान बिना कागजात और हेलमेट के दौड़ रहे दोपहिया वाहन चालकों के भी चालान काटकर कड़ा सबक सिखाया।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि पुलिस प्रशासन ने शहर में यातायात सुचारु रखने के मकसद से खुली सड़क के किनारे पर येलो लाइन लगाकर लोगों को वाहन पार्क करने की सुविधा भी दी है लेकिन कुछ लोग येलो लाइन से बाहर ही वाहन पार्क खड़े करके चले जाते हैं जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना लोगों को सबक सिखाने के मकसद से सोमवार को यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में टीम के साथ दौरा किया। इस दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों के जमकर चालान काटे। उन्होंने यहां 45 दोपहिया और चौपहिया वाहनों के चालान काटे। जबकि कई वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने शहर वासियों से वाहनों को पार्किंग जोन में खड़े करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रहे इसके लिए लोगों को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी चाहिए। पुलिस का मकसद किसी को परेशान करना नहीं है लेकिन विवश होकर पुलिस को इस तरह की कार्रवाई करनी पड़ती है। इसके लिए लोग खुद ही जिम्मेवार हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह शहर के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझे और अपने वाहनों को सही ढंग से सही जगह पर पार्क करें। उन्होंने शहरवासियों से अपने वाहनों में अपना मोबाइल नंबर भी लिखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने कहा कि शहर में अवैध पार्किंग और यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने 45 चालान काटें हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed