फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in nahan

मझोली में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 05 Apr 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime in nahan
crime in nahan
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल नाहन के अंतर्गत मझोली गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। नेपाली मूल के व्यक्ति का शव कमरे के भीतर लटका हुआ था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक ने करीब दो दिन पहले फंदा लगाया था।
विज्ञापन

आसपास के इलाके में दुर्गंध भी फैली हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया है। व्यक्ति के फंदे पर लटके होने की जानकारी उस वक्त मिली, जब बेटी अपनी किताबें लेने के लिए नाहन से गांव पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का संजय कुमार (41) मझोली में अकेला ही रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ नाहन में रहती है। मृतक शराब पीने का भी आदि था। सोमवार को मृतक की बड़ी बेटी अपनी किताबें लेने के लिए घर पहुंची तो आसपास दुर्गंध फैली हुई थी। बेटी ने व्यक्ति को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक अकेला रह रहा था। जबकि परिवार नाहन में रह रहा था। आसपास के इलाके में दुर्गंध फैली हुई थी जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसने करीब दो दिन पहले फंदा लगाया होगा। एएसपी बवीता राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed